द्वारका बीच : अप्रतिम अद्भुत
गुजरात के द्वारका बीच को आदर्र्श बीच कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। कारण इस समुद्र तट की प्राकृतिक समृद्धता का कहीं कोई सानी नहीं।
द्वारका बीच का महत्व इस लिए भी कहीं अधिक है क्योंकि द्वारका हिन्दुओं का महातीर्थ भी है। द्वारका बीच पर सैरसपाटा का अपना एक अलग ही आनन्द है। द्वारका में अति प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर भी है। जिससे बड़ी संख्या में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का आना जाना होता है। दीव के पूर्वी इलाके में स्थित द्वारका बीच आदर्श पिकनिक स्पॉट भी है। पर्यटक यहां समुद्री जीवन का भरपूर आनन्द ले सकते हैं।
चमकते झिलमिलाते रेत के बिछौना पर खिलंदडपन का अपना एक सुखद आनन्द होता है। द्वारका बीच खास तौर से मंूगा चट्टानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां विशेष तौर से समुद्री जीवन दिखता है। समुद्री कछुओं का यह प्रजनन क्षेत्र भी है। लिहाजा द्वारका बीच के रेतीले इलाके में यहां वहां कहीं भी कछुओं की हलचल दिख जायेगी। आक्टोपस, स्टार मछली, डॉल्फिन सहित अन्य समुद्री जीव-जन्तुओं की क्रीड़ायें यहां आम दिख जाती हैं।
द्वारका बीच चहलकदमी करने के साथ ही जलक्रीड़ा का भरपूर आनन्द पर्यटक यहां लेते हैं। तैराकी के भी यहां अपने अलग ही मजे हैं। गुजरात पर्यटन ने द्वारका बीच को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया है। जिससे पर्यटकों को सहूलियतें एवं सुविधायें उपलब्ध होती है। खास तौर से द्वारका बीच सहित द्वारका को महातीर्थ के तौर पर विकसित किया गया है। पर्यटक वॉटर स्पोटर्स में भी हिस्सा ले सकते हैं।
नारगोल बीच : नारगोल बीच भी द्वारका बीच की भांति अति सुन्दर है। चौतरफा प्रकृति की सुन्दरता का एहसास दिलों को स्पर्श कर जाता है। सुन्दर पर्यावरण एक ताजगी का एहसास कराता है। चमकीली रेत वाला समुद्र तट पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है।
टिथल बीच : टिथल बीच गुजरात के बलसाड़ में स्थित है। टिथल बीच खास तौर से काले रेत के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि यह बीच दो हिस्सों में विभक्त है। इन अलग अलग हिस्सों की सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। यह इलाका मोती दमन व दमंगानागा नदी से विभाजित होता है। टिथल बीच गुजरात का अति लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पर्यटक यहां नारियल पानी का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। टिथल बीच पर स्वामी नारायण एवं साई मंदिर की दिव्यता-भव्यता देखते ही बनती है। तैराकी एवं मछली पकड़ने का यह सुरम्य क्षेत्र है।
द्वारका बीच की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जामनगर है। जामनगर एयरपोर्ट से द्वारका बीच की दूरी करीब 150 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन द्वारका है। द्वारका रेलवे स्टेशन अहमदाबाद-ओखा के मध्य स्थित है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी द्वारका की यात्रा कर सकते है।
22.237840,68.962715
22.237840,68.962715




