Tuesday, 13 February 2018

गोवा का बटरफ्लाई बीच : सुखद अनुभूति

   गोवा का बटरफ्लाई बीच दुनिया के पर्यटकों के लिए खास पसंदीदा स्थल है। सामान्यत: भारत स्वत: दुनिया का पर्यटन हब है लेकिन पर्यटन की दृष्टि से गोवा कुछ खास है।

   गोवा में भी बटरफ्लाई बीच (समुद्र तट) पर्यटन प्रेमियों का खास पसंदीदा स्थल है। नौकायन के मजे लेने हों या फिर एकांत प्रकृति के सौन्दर्यबोध का आनन्द लेना हो तो बटरफ्लाई बीच सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
    अप्रतिम सौन्दर्य वाला यह समुद्री तट खूबसूरत होने के साथ ही विशिष्ट भी है। बटरफ्लाई द्वीप भी सौन्दर्य की दृष्टि से बेजोड़ है। 
    बटरफ्लाई बीच तक पहंुचने के लिए अगोड़ा या पलोलेम तट से नाव के माध्यम से जाना पड़ता है। इस स्थान को आनन्द का पर्याय कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी।
15.019602,74.001648 

No comments:

Post a Comment

बक्खाली : अतुलनीय खूबसूरती    बक्खाली को प्रकृति का अति दर्शनीय शहर कहा जाये तो शायद कोेई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, बक्खाली की खूबसूरत...