गैलजीबाग बीच गोवा: एक आकर्षण
गोवा का गैलजीबाग बीच (तट) विशेषताओं के कारण अपनी एक अलग पहचान रखता है। दक्षिण गोवा का यह बीच देश-विदेश के पर्यटक एवं सैलानियों खास पसंद रहता है।
इसे कछुआ बीच के तौर पर भी जाना जाता है। यह बीच भीड़भाड़ के बजाय शांतप्रियता के लिए खास है। खास यह है कि गैलजीबाग बीच में कुछ बेहतरीन एवं समुद्री खाद्य पदार्थ के व्यंजन भी होते हैं।
गैलजीबाग बीच गोवा के दक्षिणी क्षेत्र में है। यह तालपोना नदी के दक्षिणी मुहाने पर स्थित है। कानाकोना बीच से यहां की दूरी करीब 18 किलोमीटर है।
गैलजीबाग बीच प्रसिद्ध पालोलेम बीच से करीब सात किलोमीटर दूर है। इस क्षेत्र में कछुआ संरक्षण की शासकीय परियोजनाएं भी संचालित हैं। इस बीच की लम्बाई करीब करीब 1.70 किलोमीटर है। यहां पाइन वनस्पति के सुन्दर वृक्षों की श्रंखला भी सौन्दर्य को बढ़ाती है।
सुनसान एवं शांत बीच होने के कारण मौज मस्ती में कहीं कोई दखल नहीं होती। यहां पर्यटक तैराकी, सनबॉथ एवं सुनहरी रेत का आनन्द ले सकते हैं। इस बीच तक पहंुचने के लिए नेशनल हाईवे 17 से यात्रा कर सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए नाव का भी सहारा लेना पड़ता है।
14.960047,74.049568
14.960047,74.049568
