Thursday, 19 July 2018

जुहू चौपाटी : बेजोड़ सुन्दरता

   शानदार अरब सागर से घिरा मुम्बई का जुहू चौपाटी बीच पर्यटकों का बेहद पसंदीदा है। हालांकि मुम्बई में कई बीच हैं लेकिन जुहू चौपाटी की सुन्दरता एवं विहंगमता का कोई जोड़ नहीं।

   लिहाजा घूमने-फिरने के शौकीनों की यह पहली पसंद होता है। जुहू चौपाटी से लालित्य पूर्ण सूर्यास्त एवं सूर्योदय देखना अति लुभावना होता है। इस स्वर्णिम अवलोकन के लिए देश दुनिया के पर्यटकों के आने का सिलसिला अनवरत जारी रहता है। 
    बीच की सुन्दरता के कारण हॉलीवुड़ की फिल्मों की शूटिंग भी यहां होती रहती है। जुहू चौपाटी बीच पर स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होते हैं। स्टॉल्स की एक लम्बी श्रंखला है। जिससे घूमने फिरने के साथ ही स्वाद के चटखारे भी ले सकते हैं।

   जुहू चौपाटी बीच पर प्रकृति की शानदार सुन्दरता है तो वहीं शांतिपूर्ण वातावरण का आत्मसमर्पण भी है। खास यह है कि शहर के पॉश इलाके से लगा होने के कारण एक शांत समृद्धता भी दिखती है।
     जुहू चौपाटी बीच एक सुन्दर पिकनिक स्पॉट भी है। समुद्र की जल तरंगों से खेलने के साथ ही पर्यटक यहां तटीय व्यंजनों के चटखारे शौक से ले सकते है।
    समुद्री ड्राइव बीच : समुद्री ड्राइव बीच दक्षिण मुम्बई में स्थित है। यहां की कंक्रीट रोड सुन्दरता को चार चांद लगा देती है। यह सी आकार सड़क नारीमन प्वाइंट से बाबुलनाथ तक जुड़ी है। इस इलाके को सोनापुर भी कहा जाता है। 
   माध आईलैण्ड बीच : माध आईलैण्ड बीच मुम्बई के प्रसिद्ध तटों में से एक है। मुम्बई के उत्तर-पश्चिम इलाके का यह बीच अपनी एक अलग एवं खास पहचान रखता है। निकट ही छोटे-छोटे गांव एवं खेत हैं। जिससे प्राकृतिक सुन्दरता आैर भी निखर आती है।
    वर्सोवा बीच : वर्सोवा बीच भी मुम्बई के लोकप्रिय तटों में है। अंधेरी उपनगरीय क्षेत्र में स्थित वर्सोवा बीच मछली पकड़ने का एक उत्तम स्थान है। इसे कोलिस भी कहा जाता है। यह तट खास तौर से मछलियों के कारोबार के लिए प्रसिद्ध है। 

    अक्का समुद्र बीच : अक्का समुद्र बीच खास तौर से अक्का गांव का एक अति सुन्दर पिकनिक स्पॉट है। इस इलाके में कई काटेज एवं होटल हैं। यहां प्रवास का आनन्द लिया जा सकता है।
   बान्द्रा बैडस्टैण्ड : बान्द्रा बैडस्टैण्ड एक शानदार पिकनिक स्पॉट है। सूर्योदय एवं सूर्यास्त की सुन्दरता देखने के लिए यहां सुबह एवं शाम भारी भीड़ उमड़ती है।
    गौराई समुद्र तट : गौराई समुद्र तट मुम्बई का एक सुन्दर एवं अद्भुत स्थान है। इस तट पर मछली पकड़ने वाली नौकायें भागते-दौड़ते दिखेंगी। इस बीच के पास ही एक वैश्विक पगोड़ा भी है। पगोड़ा के कारण यह तट पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बना रहता है।
गिरगांव चौपाटी : गिरगांव चौपाटी मुम्बई का साफ सुथरा एवं सुन्दर बीच है। परिवार के साथ समय बिताने का यह एक आदर्श स्थान है।
    दादर चौपाटी : दादर चौपाटी को समुद्र क्षेत्र का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। रेत एवं खारा पानी के खेल का आनन्द यहां लिया जा सकता है। हलचल के बीच पर्यटक सुखद आनन्द की अनुभूति की जा सकती है।
     जुहू चौपाटी बीच सहित मुम्बई के अन्य समुद्री तटों की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। निकटतम रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी जंक्शन मुम्बई है। इसके अलावा पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
19.098821,72.832072

No comments:

Post a Comment

बक्खाली : अतुलनीय खूबसूरती    बक्खाली को प्रकृति का अति दर्शनीय शहर कहा जाये तो शायद कोेई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, बक्खाली की खूबसूरत...