Sunday, 1 July 2018

दीव बीच : जलक्रीड़ा का आनन्द

    गुजरात के शहर दीव के बीच (तट) में मौज मस्ती का अपना एक अलग आनन्द है। दीव बीच में पर्यटक नौकायन से लेकर तैराकी का भरपूर आनन्द ले सकते हैं।

   दीव गुजरात का मुख्य शहर है। दीव बीच शहर का मुख्य समुद्र तट है। सैलानियों-पर्यटकों का यहां तांता लगा रहता है। बीच के निकट ही दीव किला स्थित है।
    बीच पर सैर सपाटा एवं मौज मस्ती करने के बाद किला की पौराणिकता को निहारते हैं। खास यह कि 1535 से 1541 के मध्य बसाया गया यह शहर तीन ओर से समुद्र से घिरा है। 

   समुद्र के इसी किनारे पर किला स्थित है। इसी क्षेत्र में पौराणिक महत्व का सेंट पॉल चर्च भी है। इस चर्च का निर्माण कार्य 1601 में प्रारम्भ किया गया था। वास्तुशिल्प का सुन्दर आयाम के तौर पर देखा जाने वाला चर्च 1610 में बन कर तैयार हुुआ। खास यह कि दीव शहर एवं बीच अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए जाना जाता है।
  नगवा बीच : नगवा बीच दीव के बूचड़वाड़ा ग्राम में स्थित है। शहर के उत्तम एवं सुन्दर समुद्र तटों में से यह एक है। 
     खास यह है कि इस तट पर वॉटर स्पोटर्स की सुविधा उपलब्ध है। लिहाजा पर्यटक-सैलानी इस बीच में आनन्द उठाने के लिए आकर्षित होते हैं। 

घोगला बीच : घोगला बीच दीव के प्रसिद्ध स्थानों में है। शहर की उत्तर दिशा में स्थित यह बीच शांत एवं सुरम्य परिवेश प्रदान करता है। भीड़ से दूर यह स्थान वॉटर स्पोटर्स के लिए खास प्रसिद्ध है।
  आसपास स्तरीय रेस्ट्रां भी हैं। परिवार के साथ एकांत अवकाश मनाने का यह एक सुन्दर स्थान है।
   जालंधर बीच : जालंधर बीच दीव का सुन्दरतम स्थान है। यहां ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे कि कहीं विदेशी बीच में हों। हालांकि दीव में तीन ओर सुन्दर बीच की एक श्रंखला है। खास यह कि हर बीच की कुछ खासियत है। 

गोप्तमाता बीच : गोप्तमाता बीच बेहद उत्कृष्ट श्रेणी का है। इस बीच की सुन्दरता देखते ही बनती है। तैराकी का आनन्द लेना हो तो इससे अच्छा स्थान कोई आैर नहीं हो सकता। 
     इसे सुन्दर पिकनिक स्पॉट भी कहा जा सकता है। करीब 2 किलोेमीटर के दायरे में फैला यह बीच पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार रहता है। यहां सूर्य स्नान, तैराकी, सर्फिंग सहित तमाम आयाम का आनन्द ले सकते हैं।
    चक्रर्थर्थ बीच : चक्रर्थर्थ बीच देश विदेश के पर्यटकों के बीच खास लोकप्रिय है। खुला एवं विहंगम यह बीच आनन्द का हर आयाम उपलब्ध कराता है।
     दीव की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट दीव में है। निकटतम रेलवे स्टेशन दीव में है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी दीव की यात्रा कर सकते हैं।
20.708843,70.985161

No comments:

Post a Comment

बक्खाली : अतुलनीय खूबसूरती    बक्खाली को प्रकृति का अति दर्शनीय शहर कहा जाये तो शायद कोेई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, बक्खाली की खूबसूरत...