Wednesday, 16 October 2019

अष्टमुडी बैकवाटर्स : रोमांचक एहसास

   अष्टमुडी झील को साउथ वॉटर टूरिज्म का गेटवे कहा जाना चाहिए। जी हां, यह शानदार बैकवाटर्स काफी कुछ विलक्षण एवं अद्भुत है। 

   भारत के केरल प्रांत के कोल्लम जिला का यह सुन्दर बैकवाटर्स प्रकृति का शानदार उपहार है। अनूपझील श्रंृखला का यह बैकवाटर्स पर्यटकों को रोमांचक एहसास कराता है। 

   वस्तुत: यह बैकवाटर्स अष्ट भुजाओं के आकार वाला जल क्षेत्र है। लिहाजा इसे अष्टमुडी झील के नाम से जाना पहचाना जाता है। प्राकृतिक सौन्दर्य का यह सुन्दर आयाम अति दर्शनीय है। 

   प्रकृति की गोद में रची-बसी अष्टमुडी झील देश विदेश के पर्यटकों के बीच खास प्रसिद्ध है। अष्टमुडी झील को केरल की अनूप झीलों का प्रवेश द्वार माना जाता है। इस बैकवाटर्स की यात्रा के दौरान एहसास होता है कि जैसे साक्षात प्रकृति उतर आयी हो।

   नहरों-झीलों का यह संजाल किसी को भी मुग्ध कर लेता है। अष्टमुडी झील एवं नहरों के किनारे नारियल एवं ताड़ के वृक्ष अति दर्शनीय हैं। अष्टमुडी झील की यात्रा में गांवों का सौन्दर्य अति लुभावना प्रतीत होता है। 

  पर्यटक अष्टमुडी झील के आसपास गांवों की सुगंध के सोंधापन का एहसास करते हैं। पर्यटक इस शानदार झील में नौकायन का आनन्द ले सकते हैं तो वहीं हाउस वोट या क्रूज में विश्राम एवं यात्रा कर सकते हैं। 

   ताड़ एवं नारियल के वृक्षों की छांव बेहद ह्मदयस्पर्शी प्रतीत होता है। एक सुखद शीतलता का एहसास होता है। पर्यटक अष्टमुडी झील पर मछलियां पकड़ने का शौक भी पूरा कर सकते हैं।

   खास यह कि अष्टमुडी झील सहित आसपास का इलाका समुद्री जल जीव सम्पदाओं से अति समृद्ध है। खास यह कि अष्टमुडी झील का पारिस्थितिक तंत्र अनूठा एवं अद्भुत है।

   विशेषज्ञों की मानें तो अष्टमुडी झील केरल का मुख्य पर्यटन आकर्षण है। इसका आकार-प्रकार काफी कुछ आक्टोपस से मिलता है। नाम केे अनुरूप ही इसकी स्थलाकृति है।

  हाउसबोट इस बैकवाटर्स की शोभा एवं शान हैं। आकर्षक एवं आदर्श बैकवाटर्स रिसार्ट में पर्यटक ठहर कर बैकवाटर्स का आनन्द ले सकते हैं। 

   अष्टमुडी बैकवाटर्स की यात्रा के दौरान पर्यटक गांवों का भी भ्रमण कर सकते हैं। वस्तुत: अष्टमुडी झील इस इलाके का एक शानदार जलमार्ग भी है।

  इलाके की आर्थिक सम्पन्नता अष्टमुडी झील सहित जल संसाधनों पर ही निर्भर है। खास यह कि इस जल यात्रा का रोमांच पर्यटक कभी भूल नहीं पाते हैं।

   अष्टमुडी झील की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट है। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से अष्टमुडी झील की दूरी करीब 51 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन कोल्लम जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी अष्टमुडी झील की यात्रा कर सकते हैं।
10.000650,76.297170

No comments:

Post a Comment

बक्खाली : अतुलनीय खूबसूरती    बक्खाली को प्रकृति का अति दर्शनीय शहर कहा जाये तो शायद कोेई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, बक्खाली की खूबसूरत...