गंगा सागर : हिन्दुओं का महातीर्थ
गंगा सागर को महातीर्थ कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। कारण मान्यता है कि सारे तीरथ बार-बार गंगा सागर एक बार।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित गंगा सागर तीर्थ के साथ ही एक सुन्दर बीच भी है। गंगा सागर बीच देश के शीर्ष समुद्र तटों में से एक है। इसे एक धार्मिक स्पॉट के तौर पर भी देखा जाता है।
गंगा सागर सुन्दरवन डेल्टा का एक वृहद हिस्सा है। खास यह है कि गंगा सागर बीच गंगा नदी एवं बंगाल की खाड़ी का संगम स्थल है।
गंगा सागर पर मकरसंक्राति पर्व पर एक वृहद उत्सव होता है। इस उत्सव के मौके पर भक्त गंगा सागर में डुबकी लगा कर स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना करते हैं। गंगा सागर को सागर द्वीप भी कहा जाता है।
गंगा सागर की सुन्दरता देखते ही बनती है। समुद्र की उठती-गिरती जल तरंगें मुग्ध कर लेती हैं। सूर्यास्त एवं सूर्योदय का लालित्य देखते ही बनता है। गंगा सागर बीच कोलकाता से करीब 110 किलोमीटर दूर है। गंगा सागर बीच के अलावा कोलकाता के आसपास सुन्दर बीच की एक लम्बी श्रंखला है।
सागर पर गोपालपुर बीच : सागर पर गोपालपुर बीच कोलकाता के सुन्दर एवं आकर्षक तट में से एक है। हालांकि यह एक निर्जन एवं शांत बीच है। शीतल हवाओं एवं एकांत के लिए बेहतरीन बीच है। वाटरसर्फिंंग, कायाकिंग, तैराकी, पानी का स्कूटर चलाने, पैड़ल नौकायन का यह एक सुन्दर स्थान है। गोपालपुर एक अनूठा गंतव्य है। कोलकाता से इस समुद्र तट से काफी लम्बी दूरी है।

ताजपुर बीच : ताजपुर बीच कोलकाता एवं दीघा के मध्य स्थित है। इस बीच पर सुबह ड्राइविंग का अपना एक अलग ही आनन्द है। निकट ही एक गांव है। जिससे बीच पर सैरसपाटा करने वाले पर्यटक गांव की सोंधी सुगंध का भी आनन्द ले सकते हैं।
खास यह कि मांदरमोनी एवं शंकरपुर बीच के मध्य का यह सुन्दर तट कई आकर्षण रखता है। शांत एवं स्वच्छ जल वाला यह बीच पर्यटकों के विशेष आकर्षण का केन्द्र रहता है। कोलकाता से इस बीच की दूरी करीब 98 किलोमीटर है।
दीघा बीच : दीघा बीच बंगाल के बाशिंदों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। अवकाश के दिनों में इस बीच में रौनक देखते ही बनती है। इस इलाके में नौकायन के साथ ही जलक्रीड़ा का भरपूर आनन्द लिया जा सकता है। खास यह कि दीघा बीच में एक जीवंतता का एहसास होता है। दीघा बीच पर कई सुन्दर रिसार्ट भी हैं। दीघा बीच की कोलकाता से दूरी करीब 183 किलोमीटर है।
बक्खली बीच : बक्खली बीच एक जुड़वां समुद्री तट है। करीब सात किलोमीटर लम्बा यह बीच जलक्रीड़ा के लिए खास तौर से जाना जाता है। मूलत: पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित बक्खली बीच पर्यटकों का एक आदर्श स्थल है। इसी इलाके में एक छोटा सा द्वीप है। द्वीप में सैरसपाटा किया जा सकता है। वस्तुत: बक्खली बीच सुन्दरवन क्षेत्र का हिस्सा है। लम्बी सैर एवं मन को शांति देने वाला यह बीच खास प्रसिद्ध है। कोलकाता से बीच की दूरी करीब 128 किलोमीटर है।
शंकरपुर बीच : शंकरपुर बीच वस्तुत: मछलियों के प्रभाव वाला क्षेत्र है। सैरसपाटा के साथ ही इस बीच पर मछली पकड़ने का शौक पूरा किया जा सकता है। यह ड्राइविंग का पसंदीदा क्षेत्र है। इस इलाके में समुद्री भोजन भी उपलब्ध रहता है। जिससे पर्यटक समुद्री भोजन का भी आनन्द ले सकते हैं। शंकरपुर बीच कोलकाता से करीब 175 किलोमीटर दूर है।
तालासरी बीच : तालासरी बीच वस्तुत: पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा की सीमा क्षेत्र का समुद्री तट है। शांत एवं सुन्दर तट अति सुरम्य दिखता है। शांत एवं स्वच्छ जल जलक्रीड़ा के लिए आमंत्रित करता है। तालासरी बीच की कोलकाता से दूरी करीब 190 किलोमीटर है।
मांदरमोनी बीच : मांदरमोनी बीच वस्तुत: एक सुन्दर गांव है। इस ड्राइव इन में जलक्रीड़ा का भरपूर आनन्द पर्यटक उठाते हैं। रिसार्ट की अच्छी श्रंखला है। जिससे पर्यटक रात्रि विश्राम का भी आनन्द यहां ले सकते हैं। पश्चिम बंगाल के पसंदीदा पर्यटक स्थलों में गिना जाने वाला यह बीच कोलकाता से 172 किलोमीटर दूर है।
पुरी बीच : पुरी बीच को स्वर्ग की अनुभूति कराने वाला कहा जाता है। यहां से सूर्यास्त एवं सूर्योदय का लालित्य युक्त सौन्दर्य दिखता है। निकट ही चिलिका झील है। पर्यटक सैरसपाटा का भरपूर आनन्द ले सकते हैं।

कोलकाता के इन सुन्दर एवं आकर्षक बीच की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध है। निकटतम एयरपोर्ट नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इण्टरनेशनल एयरपोर्ट कोलकाता है। निकटतम रेलवे स्टेशन हावड़ा है। इसके अलावा पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
21.639553,88.079557
21.639553,88.079557