Tuesday, 17 September 2019

कुमारकोम झील : प्राकृतिक सौन्दर्य का अद्भुत संगम

   कुमारकोम झील का प्राकृतिक सौन्दर्य अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। जी हां, इसे शानदार जल पर्यटन भी कह सकते हैं। 

   आैषधीय वनस्पतियों, वन्य जीवों एवं समुद्री तट का यह अद्भुत संगम सिर्फ कुमारकोम झील पर ही दर्शनीय है। भारत के केरल प्रांत के इस छोटे किन्तु अति दर्शनीय पर्यटन में खूबियों की एक लम्बी श्रंृखला विद्यमान है।

   कुमारकोम वस्तुत: केरल का शांत एवं सुन्दर शहर है। बेम्बानाड झील के निकट स्थित कुमारकोम झील बेहद आकर्षक है। कुमारकोम झील का मौसम शांत एवं शीतल रहने के साथ ही देसी विदेशी आैषधीय वनस्पतियों एवं फूलों की सुगंध से महकता रहता है। कुमारकोम झील को केरल का आदर्श पर्यटन क्षेत्र माना जाता है।

   खास यह कि कुमारकोम झील की आगोश में प्राकृतिक सौन्दर्य का हर आयाम विद्यमान है। पर्यटक बैकवॉटर्स का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। कुमारकोम झील में नौका विहार, जल भ्रमण, हाउस बोट में यात्रा एवं विश्राम एवं जलक्रीड़ा का लुफ्त पर्यटक ले सकते हैं। 

  यात्रा के दौरान पर्यटक स्वादिष्ट एवं ताजे नारियल का स्वाद लेकर सैर सपाटा का आनन्द दोगुना कर सकते हैं। केरल की इस भोजन संस्कृति एवं खान-पान को पर्यटक कभी न भूल पायेंगे। केरल का छोटा एवं अति खूबसूरत शहर कुमारकोम वस्तुत: जल क्षेत्र में रचा-बसा अति सुन्दर पर्यटन क्षेत्र है।

   कुट्टानद क्षेत्र में स्थित कुमारकोम झील कोट्टायम से करीब 14 किलोमीटर दूर है। कभी कुमारकोम झील इलाके को रबर उत्पादन के गढ़ के तौर पर देश दुनिया में जाना पहचाना जाता था लेकिन अब कुमारकोम झील एक शानदार पर्यटन एवं वन्य जीव अभयारण्य के तौर पर विशेष ख्याति रखती है। 

   विशाल समुद्री तट एवं चौतरफा शांत-शीतल जल का प्रवाह कुमारकोम झील की शान एवं शोभा है। कुमारकोम झील एक पक्षी अनुसंधान केन्द्र की ख्याति भी रखता है। प्राकृतिक सौन्दर्य का यह अनुपम संगम वैश्विक पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करता है।

   कुमारकोम झील एवं उसके आसपास आकर्षक एवं दर्शनीय स्थलों की एक लम्बी श्रंृखला विद्यमान है। लुभावने जलमार्ग, सुन्दर झीलें, सुगंधित नारियल के पेड़, धान की खेती, प्राकृतिक शांत-शीतल हवाओं का प्रवाह पर्यटकों को मुग्ध कर लेता है। कुमारकोम झील में ठहरने के लिए बेहद सुन्दर रिसार्ट्स पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर लेते हैं। 

   कुमारकोम पक्षी अभयारण्य: कुमारकोम पक्षी अभयारण्य करीब 14 एकड़ में फैला सुरम्य क्षेत्र है। बेम्बानंद झील के पूर्वी किनारे पर स्थित पक्षी अभयारण्य दुर्लभ पक्षियों का शानदार आशियाना है। प्रवासी पक्षियों का कोलाहल-कलरव मुग्ध कर लेता है।
   बैकवॉटर्स : बैकवॉटर्स की यात्रा बेहद रोमांचक होती है। मीलों लम्बे फैले समुद्री तट जल पर्यटन का भरपूर आनन्द प्रदान करते हैं। इस दौरान क्रूज, हाउस वोट आदि इत्यादि में ठहरना असाधारण अनुभव होता है। यहां की प्राकृतिक छटा एवं अनुपम वातावरण पर्यटकों को मुग्ध कर लेती है।

   बेम्बानंद झील: बेम्बानंद झील वस्तुत: कई नदियों एवं नहरों का संगम है। बेम्बानंद झील एक आदर्श पिकनिक स्पॉट है। पर्यटक इस शानदार झील में वोटिंंंग, फिशिंग एवं साइटसिकिंग का आनन्द ले सकते हैं। 
  अरुविक्कुजी वॉटर फॉल्स: अरुविक्कुजी वॉटर फॉल्स कोट्टायम से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित है। कुमारकोम झील से शानदार वॉटर फॉल्स की दूरी करीब 2 किलोमीटर है। करीब 100 फुट की ऊंचाई से गिरने वाले इस वॉटर फॉल्स की सुन्दरता अति दर्शनीय है। 
   झरना की प्रतिध्वनि एक सुमधुर संगीत पैदा करती है। संगीत की यह प्रतिध्वनि पर्यटकों को मुग्ध कर लेती है। रबर की शानदार वनस्पतियां इस आदर्श पिकनिक स्पॉट की शान एवं शोभा हैं। कुमारकोम झील की यात्रा का बेहतरीन समय सितम्बर से मई की अवधि है। इस दौरान पर्यटक यात्रा का भरपूर आनन्द ले सकते हैं।

   कुमारकोम झील की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट कोच्चि एयरपोर्ट है। कोेच्चि एयरपोर्ट से कुमारकोम झील की दूरी करीब 85 किलोमीटर है।
   निकटतम रेलवे स्टेशन कोट्टायम रेलवे जंक्शन है। रेलवे स्टेशन से कुमारकोम झील की दूरी करीब 16 किलोमीटर है। पर्यटक सड़़क मार्ग से भी कुमारकोम झील की यात्रा कर सकते हैं।
9.594600,76.430946

No comments:

Post a Comment

बक्खाली : अतुलनीय खूबसूरती    बक्खाली को प्रकृति का अति दर्शनीय शहर कहा जाये तो शायद कोेई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, बक्खाली की खूबसूरत...